आईएसएसएफ विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों की झोली आज रही खाली

Ads

आईएसएसएफ विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों की झोली आज रही खाली

  •  
  • Publish Date - October 24, 2022 / 09:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

काहिरा, 24 अक्टूबर ( भाषा ) आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में सोमवार को भारतीय निशानेबाजों की झोली खाली रही ।

पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में भारत के विजय कुमार, अनीश और विजयवीर सिद्धू ने क्वालीफिकेशन में 870 स्कोर किया । क्वालीफिकेशन दौर में वह चौथे स्थान पर थे लेकिन फाइनल में सातवें स्थान पर रहे ।

भारतीय निशानेबाज अब तक 12 स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य लेकर चीन के बाद पदक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं ।

भाषा मोना

मोना