नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस ने शुक्रवार को सऊदी अरब के जेद्दा में पांच मई से शुरू होने वाले पुरुषों के एएफसी अंडर-17 एशियाई कप के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।
भारतीय टीम अभी दोहा में हैं जहां उन्होंने कतर के खिलाफ दो दोस्ताना मैच (1-1 और 0-0) खेले हैं। अब वह तीन मई को जेद्दा के लिए रवाना होगी।
भारत को ग्रुप डी में रखा गया है जिसमें ऑस्ट्रेलिया और उज्बेकिस्तान भी शामिल हैं।
ग्रुप की चौथी टीम उत्तर कोरिया टूर्नामेंट से हट गई है जिससे यह तीन टीम का ग्रुप बन गया है। बिबियानो की टीम छह मई को ऑस्ट्रेलिया और 10 मई को उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी जिससे फीफा अंडर-17 विश्व कप कतर 2026 के लिए भी क्वालीफिकेशन पक्का हो जाएगा।
भारतीय टीम:
गोलकीपर: आलोक निषाद, मनशज्योति बरुआ, राजरूप सरकार।
डिफेंडर: अभिषेक कुमार मंडल, इंद्र राणा मगर, कोरोउ मेइतेई कोंथौजम, लॉमसांगजुआला, लेस्विन रेबेलो, मोहम्मद ऐमान बिन, शुभम पूनिया।
मिडफील्डर: दलालमुओन गांगटे, डेनी सिंह वांगखेम, डायमंड सिंह थोकचोम, मूसा आशिक सोफी, नीतीशकुमार मेइतेई येंग्खोम।
फॉरवर्ड: आदिल अमन ए, अज़लान शाह खान, गुनलेइबा वांगखेइराकपम, हीरंगनबा सेराम, रहान अहमद, राज सिंह वाहेनगबम, वाशिंगटन सिंह नगांगोम, युवराज कदम।
भाषा नमिता पंत
पंत