महिला वर्ल्ड कप में आज वेस्टइंडीज से भिड़ेगी भारतीय टीम

Ads

महिला वर्ल्ड कप में आज वेस्टइंडीज से भिड़ेगी भारतीय टीम

  •  
  • Publish Date - June 29, 2017 / 08:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

 

टांटन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का आईसीसी महिला वल्र्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ शुरूआत के बाद मनोबल काफी ऊंचा है । वह गुरूवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दूसरे मैच मेें भी इसी लय को बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। मिताली राज की कप्तानी वाली महिला टीम ने वल्र्डकप के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड को 35 रन से मात देकर अच्छी शुरूआत की थी जबकि वेस्टइंडीज की टीम आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना शुरूआती मुकाबलना गंवा चुकी है।