चेक लेडीज टूर्नामेंट में भारतीय तिकड़ी ने कट हासिल किया, दीक्षा शीर्ष से चार शॉट पीछे

Ads

चेक लेडीज टूर्नामेंट में भारतीय तिकड़ी ने कट हासिल किया, दीक्षा शीर्ष से चार शॉट पीछे

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 02:49 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 02:49 PM IST

बेरोन (चेक गणराज्य), 28 जून (भाषा) पूर्व चैंपियन दीक्षा डागर ने टिप्सपोर्ट चेक लेडीज ओपन के दूसरे दौर में एक अंडर 69 का कार्ड बनाकर भारत के लिए उम्मीद बरकरार रखी है।

उन्होंने अपनी साथी गोल्फर प्रणवी उर्स (67) और वाणी कपूर (70) के साथ रॉयल बेरोन गोल्फ क्लब में कट हासिल कर भारत की मजबूत मौजूदगी सुनिश्चित की।

दीक्षा ने 2019 में यह टूर्नामेंट जीता था और लेडीज यूरोपीय टूर पर शानदार फॉर्म में चल रही हैं। उन्होंने अपने शुरुआती दिन के 66 के स्कोर के बाद दूसरे दौर में एक अंडर 69 का कार्ड शामिल किया।

इस तरह पिछले हफ्ते डच लेडीज ओपन में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहने वाली दीक्षा 36 होल के बाद नौ अंडर पार स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं। वह शीर्ष पर चल रही गोल्फर से चार शॉट पीछे हैं और अंतिम दिन से पहले अच्छी स्थिति में हैं।

वहीं तीन अन्य गोल्फर अवनि प्रशांत, रिद्धिमा दिलावड़ी और हिताशी बख्शी कट हासिल करने से चूक गईं।

स्वीडन की लिसा पीटरसन और इंग्लैंड की चार्लोट हीथ 13 अंडर पार के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं।

भाषा नमिता

नमिता