भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

Ads

भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

  •  
  • Publish Date - August 4, 2023 / 04:32 PM IST,
    Updated On - August 4, 2023 / 04:32 PM IST

बर्लिन, चार अगस्त (भाषा) भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने मेक्सिको को हराकर विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया ।

भारतीय टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर शामिल थे । उन्होंने मेक्सिको को 235 . 229 से हराया ।

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में कोलंबिया और क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपै को हराया था ।

भाषा मोना

मोना