चेस्टर ली स्ट्रीट, 22 जुलाई (भाषा) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय किकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत ने एक बदलाव करते हुए अरुंधति रेड्डी की जगह राधा यादव को एकादश में शामिल किया है। इंग्लैंड ने ऐम आर्लोट और माइया बूचियर की जगह एलिस डेविडसन रिचर्ड्स और लॉरेन फिलेर को मौका दिया है।
तीन मैच की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है। भारत ने साउथम्पटन में पहला मैच चार विकेट से जीता था जबकि इंग्लैंड ने लार्ड्स में वर्षा से प्रभावित दूसरे मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की थी।
भाषा सुधीर
सुधीर