भारतीय महिला हॉकी टीम दूसरे मैच में जर्मनी से 0-1 से हारी

भारतीय महिला हॉकी टीम दूसरे मैच में जर्मनी से 0-1 से हारी

भारतीय महिला हॉकी टीम दूसरे मैच में जर्मनी से 0-1 से हारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: February 28, 2021 3:21 pm IST

डुसेलडोर्फ, 28 फरवरी (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले मैच की तुलना में बेहतर खेल दिखाया लेकिन उसे जर्मनी के खिलाफ दूसरे मैच में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

पहले मैच में 5-0 से जीत दर्ज करने वाले जर्मनी ने इस तरह से चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बना ली है।

जर्मनी की तरफ से दूसरे मैच में अमेली वार्टमैन ने 24वें मिनट में गोल किया। भारतीय टीम ने इसके तीन मिनट बाद पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पायी।

जर्मनी के पास तीसरे क्वार्टर के शुरू में बढ़त दोगुना करने का मौका था लेकिन भारतीय रक्षकों ने उसे पेनल्टी कार्नर को गोल में नहीं बदलने दिया।

भारत और जर्मनी के बीच तीसरा मैच दो मार्च को खेला जाएगा।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में