चीन से 1-2 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

Ads

चीन से 1-2 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

  •  
  • Publish Date - February 12, 2024 / 10:04 PM IST,
    Updated On - February 12, 2024 / 10:04 PM IST

राउरकेला, 12 फरवरी (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और वह सोमवार को यहां चीन से 1-2 से हार गयी।

संगीता कुमारी ने सातवें मिनट में मैदानी गोल करके भारत को बढ़त दिला दी थी लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई।

चीन ने गु बिंगफेंग के 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बराबरी की। इसी खिलाड़ी ने 53वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

भारत इससे पहले भुवनेश्वर में तीन फरवरी को चीन से इसी अंतर से हार गया था। उसे नीदरलैंड (1-3) और ऑस्ट्रेलिया (0-3) से भी हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच उसने अमेरिका को 3-1 से हराया।

भारतीय टीम अपने अगले मैच में बुधवार को नीदरलैंड का सामना करेगी।

भाषा

पंत

पंत