नेशंस कप से पहले ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

Ads

नेशंस कप से पहले ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 12:27 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 12:27 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम अगले महीने न्यूजीलैंड में होने वाले नेशंस कप की तैयारियों के सिलसिले में 21 मई से तीन जून तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी और इस दौरान चार मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

नेशंस कप की विजेता टीम को प्रतिष्ठित एफआईएच प्रो लीग में जगह मिलती है। पिछले साल प्रो लीग से बाहर होने के बाद भारत को दोबारा इसमें प्रवेश पाने के लिए यह टूर्नामेंट जीतना जरूरी है।

एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारत इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने सभी चार मैच पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेलेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच 26, 27, 29 और 30 मई को खेले जाएंगे। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएगी।

भारतीय महिला टीम ने इस साल की शुरुआत में अर्जेंटीना में शानदार प्रदर्शन किया था जिसमें वह चार में से दो मैच जीतने में सफल रही थी। इसके बाद से टीम बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में तैयारी कर रही है।

भारतीय टीम के ड्रैग-फ्लिकर आनंदना और कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से 26 मई से 21 जून तक पर्थ और ऑकलैंड में नीदरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ताएके ताएकेमा की देखरेख में एक विशेष ड्रैग-फ्लिक प्रशिक्षण क्लिनिक में भी भाग लेंगे।

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि हॉकी इंडिया ने इस दौरे का कार्यक्रम बनाया, क्योंकि इससे हमें अपनी कमजोरियों का पता लगाने और उनमें सुधार करने में मदद मिलेगी। इससे हमारे खिलाड़ियों को परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में भी मदद मिलेगी।’’

भाषा

पंत

पंत