BSNL Satellite Phone: बिना सिम और नेटवर्क के भी काम करेगा BSNL का ये धांसू फोन, iPhone 17 Pro से भी कम है कीमत, लेकिन फीचर्स कहीं ज्यादा

Ads

BSNL Satellite Phone: BSNL ने भारत में एक नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। जिसकी कीमत टैक्स सहिंत 1.34 लाख रुपये से अधिक है। यह डिवाइस उन इलाकों में भी संचार की सुविधा देता है जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। फिलहाल इसे आम ग्राहकों के बजाय व्यावसायिक उपयोग के लिए लॉन्च किया गया है।

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 02:42 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 02:46 PM IST

(BSNL Satellite Phone/ Image Credit: facebook)

HIGHLIGHTS
  • BSNL ने ₹1.34 लाख से अधिक कीमत वाला सैटेलाइट फोन लॉन्च किया।
  • यह फोन बिना मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी काम करता है।
  • डिवाइस आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि कमर्शियल और अधिकृत उपयोग के लिए है।

नई दिल्ली: BSNL Satellite Phone: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भारत ने नया सैटेलाइनट फोन लॉन्च (BSNL Satellite Phone) किया है। यह सामान्य स्मार्टफोन से अलग है क्योंकि इस उन जगहों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है जहां मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल नहीं होता। इस फोन की कीमत टैक्स, सहित 1,34,166 रुपये रखी गई है। लेकिन यह डिवाइस आम लोगों के लिए नहीं है। इसका उपयोग केवल अधिकृत संस्थाएं और वे यूजर्स कर सकते हैं जिन्हे दूरसंचार विभाग (DoT) से आवश्यक अनुमति मिली हो।

किन लोगों के लिए है यह फोन?

BSNL का यह सैटेलाइट फोन (BSNL Satellite Phone) मुख्य रूप से कमर्शियल और विशेष जरूरतों के लिए बनाया गया है। इसका इस्तेमाल रक्षा सेवाओं, समुद्री क्षेत्र, आपदा राहत कार्यों, तीर्थयात्राओं और दूर-दराज के इलाकों में काम करने वाली एजेंसियां कर सकती हैं। जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता वहां यह फोन सैटेलाइट के जरिए कनेक्ट होकर कॉल और जरूरी संचार की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसी वजह से यह आपातकालीन परिस्थितियों में काफी उपयोगी माना जाता है।

फोन की खासियत क्या है?

इस सैटेलाइट फोन को मजबूत और टिकाऊ डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसे धूल, पानी और कठिन मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फोन में लंबी बैटरी दी गई है, जिससे बिजली की कमी वाले इलाकों में भी लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें SOS यानी इमरजेंसी अलर्ट भेजने की सुविधा भी दी गई है। जिससे संकट की स्थिति में तुरंत मदद मांगी जा सकती है। साफ आवाज में कॉलिंग इसकी एक और खास विशेषता है।

कीमत और जरूरी जानकारी

BSNL ने इस सैटेलाइट फोन की कीमत (BSNL Satellite Phone Price) टैक्स सहित 1,34,166 रुपये तय की है। इच्छुक संस्थाएं या अधिकृत यूजर्स इसके बारे में अधिक जानकारी अपने नजदीकी BSNL कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जहां उत्पाद से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है। यह डिवाइस सामान्य स्मार्टफोन की तरह खुले बाजार में सभी के लिए उपलब्ध नहीं है।

नेटवर्क न होने पर भी रहेगा संपर्क

सैटेलाइट नेटवर्क की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह उन क्षेत्रों में भी काम करता है, जहां मोबाइल टावर नहीं पहुंच पाते। इसलिए यह फोन पहाड़ी इलाकों, समुद्र, जंगलों और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क बनाए रखने का भरोसेमंद माध्यम बन सकता है। इसी वजह से इसे विशेष परिस्थितियों में काम करने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संचार उपकरण माना जा रहा है।

 

इन्हें भी पढ़ें:

BSNL के नए सैटेलाइट फोन की कीमत कितनी है?

BSNL के सैटेलाइट फोन की कीमत टैक्स सहित ₹1,34,166 है।

क्या आम लोग इस सैटेलाइट फोन को खरीद सकते हैं?

नहीं। यह फोन आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके इस्तेमाल के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) की अनुमति आवश्यक है।

BSNL का सैटेलाइट फोन कैसे काम करता है?

यह मोबाइल टावर की बजाय सैटेलाइट नेटवर्क से जुड़कर कॉल और संचार की सुविधा देता है, इसलिए बिना नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी काम करता है।

इस सैटेलाइट फोन का उपयोग किन क्षेत्रों में किया जाएगा?

इसका उपयोग रक्षा सेवाओं, आपदा राहत, समुद्री संचालन, तीर्थयात्राओं और दूरदराज के इलाकों में काम करने वाली संस्थाओं द्वारा किया जा सकता है।