आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करने उतरेगा भारतीय महिला हॉकी टीम

Ads

आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करने उतरेगा भारतीय महिला हॉकी टीम

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 02:18 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 02:18 PM IST

पर्थ, 28 मई (भाषा) अपने प्रदर्शन में सुधार की कोशिशों में जुटी भारतीय महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में शुक्रवार को उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपनी स्थिति और मजबूत करना होगा ।

भारतीय टीम ने पहले मैच में नवनीत कौर के गोल पर बढत बना ली थी लेकिन एबी विल्सन के दो गोल के दम पर आस्ट्रेलिया ने 2 . 1 से जीत दर्ज की ।

भारत ने दूसरा मैच शूटआउट में 4 . 2 से जीता जबकि निर्धारित समय तक स्कोर 1 . 1 से बराबर था।

कोच शोर्ड मारिन की टीम ने जबर्दस्त जुझारूपन दिखाते हुए चानू पुखरामबम के गोल के दम पर वापसी की थी । इससे पहले आस्ट्रेलिया ने ओलिविया डोनेस के गोल की बदौलत दसवें मिनट में ही बढत बना ली थी ।

भारतीय टीम ने अब तक डिफेंस और मिडफील्ड में काफी प्रभावित किया है । कोच मारिन हालांकि अपने स्ट्राइकरों को गोल करते देखना चाहते हैं ।

कप्तान सलीमा टेटे जबर्दस्त फॉर्म में दिख रही है । भारत की नजरें पेनल्टी कॉर्नर बेहतर करने पर भी लगी होंगी ।

विश्व रैंकिंग में आस्ट्रेलिया इस समय आठवें और भारत नौवे स्थान पर है । आकलैंड में 15 से 21 जून तक होने वाले एफआईएच नेशंस कप की तैयारी के लिये यह श्रृंखला काफी अहम है । इसके बाद नीदरलैंड और बेल्जियम में 15 से 30 अगस्त तक विश्व कप भी खेला जाना है ।

नेशंस कप के जरिये भारतीय टीम 2026 . 27 सत्र के लिये एफआईएच प्रो लीग में वापसी करना चाहेगी जो लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का हॉकी क्वालीफायर भी है ।

फाइनल मैच शनिवार को होगा ।

भाषा मोना

मोना