मुंबई, 10 दिसंबर (भाषा) इंग्लैंड की महिला टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 126 रन पर आउट हो गयी।
इंग्लैंड के लिए कप्तान हीथर नाइट ने 42 गेंद में 52 रन का योगदान दिया।
तीन मैचों की श्रृंखला के शुरूआती दोनों मैचों में हार का सामना करने वाली भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में सैका इशाक और श्रेयंका पाटिल ने तीन-तीन विकेट जबकि रेणुका सिंह और अमनजोत कौर ने दो-दो विकेट चटकाये।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर