भारत की भाविनाबेन पटेल पैरालम्पिक टेबल टेनिस फाइनल में

Ads

भारत की भाविनाबेन पटेल पैरालम्पिक टेबल टेनिस फाइनल में

  •  
  • Publish Date - August 28, 2021 / 03:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

Paralympics update hindi 2021

तोक्यो, 28 अगस्त ( भाषा ) भारत की भाविनाबेन पटेल लगातार इतिहास रचते हुए पैरालम्पिक टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई जिन्होंने चीन की मियाओ झांग को क्लास 4 वर्ग में 3 . 2 से हराया ।

पटेल ने दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी को 7.11, 11.7, 11.4, 9.11, 11.8 से हराकर भारतीय खेमे में भी सभी को चौंका दिया ।

अब उनका सामना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की यिंग झोउ से होगा ।

गुजरात के मैहसाणा जिले में एक छोटी परचून की दुकान चलाने वाले हंसमुखभाई पटेल की बेटी भाविना को पदक का दावेदार भी नहीं माना जा रहा था लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया ।

बारह वर्ष की उम्र में पोलियो की शिकार हुई पटेल ने कहा ,‘‘ जब मैं यहां आई तो मैने सिर्फ अपना शत प्रतिशत देने के बारे में सोचा था । अगर ऐसा कर सकी तो पदक अपने आप मिलेगा । मैने यही सोचा था ।’’

भाषा

मोना

मोना