तलवारबाजी में भारत की पुरुष फॉइल और महिला ईपी टीमें बाहर

Ads

तलवारबाजी में भारत की पुरुष फॉइल और महिला ईपी टीमें बाहर

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 10:48 AM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 10:48 AM IST

नागोया, 25 सितंबर (भाषा) भारत को एशियाई खेलों की तलवारबाजी प्रतियोगिता में शुक्रवार को दोहरा झटका लगा क्योंकि उसकी पुरुषों की फॉइल और महिलाओं की ईपी दोनों टीमें राउंड ऑफ 16 में ही बाहर हो गईं।

पुरुषों की फॉइल टीम को हांगकांग से 27-45 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि महिलाओं की ईपी टीम उज्बेकिस्तान से 29-45 से हार गई।

पुरुषों के वर्ग में आदित्य, हेमश सिंह सनसम और सचिन की भारतीय तिकड़ी शुरुआत में ही पिछड़ गई और आखिर तक अंतर को कम नहीं कर सकी। हांगकांग ने सातवीं रिले के अंत तक 18 अंकों का अंतर बना लिया और आसानी से जीत हासिल की।

महिलाओं की स्पर्धा में तनिक्षा खत्री, यशकीरत कौर और मितवा जेसांगभाई चौधरी की भारतीय महिला टीम चौथी रिले के बाद 14-17 के अंतर पर मुकाबले में बनी रही, लेकिन उज्बेकिस्तान पांचवीं रिले से बढ़त मजबूत करता गया और आखिर में जीत हासिल करने में सफल रहा।

तलवारबाजी की इन प्रतियोगिताओं में जो टीम पहले 45 अंक बनाती है वह जीत हासिल करती है।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द