भारत की सब जूनियर हॉकी टीमों की नीदरलैंड में अच्छी शुरुआत

Ads

भारत की सब जूनियर हॉकी टीमों की नीदरलैंड में अच्छी शुरुआत

  •  
  • Publish Date - October 14, 2023 / 01:49 PM IST,
    Updated On - October 14, 2023 / 01:49 PM IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) भारत की पुरुष और महिला सब जूनियर (अंडर-17) हॉकी टीमों ने नीदरलैंड में सीनियर ईडीई टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करके अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे की सकारात्मक शुरुआत की।

महिला टीम ने सीनियर ईडीई टीम को 3-2 से हराया, जबकि पुरुष टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को 8-0 से करारी शिकस्त दी।

महिलाओं के मैच में भारतीय टीम शुरू में पिछड़ गई थी लेकिन रवीना, करुणा मिंज और भाव्या के गोल से उसने शानदार वापसी की।

पुरुषों के मैच में भारतीय टीम ने शुरू से दबदबा बनाए रखा। भारत की तरफ से आशु मौर्य ने पहला गोल किया। उसके बाद अजीत यादव ने हैट्रिक बनाई जबकि रोहित इरेंगबाम सिंह ने दो गोल तथा सृजन यादव और राहुल राजभर ने एक एक गोल किया।

भाषा

पंत

पंत