चोट के कारण फिलिप्स और हेनरी के बाहर होने से न्यूजीलैंड को लगे दो बड़े झटके

Ads

चोट के कारण फिलिप्स और हेनरी के बाहर होने से न्यूजीलैंड को लगे दो बड़े झटके

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 03:33 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 03:33 PM IST

नॉटिंघम, 25 जून (एपी) इंग्लैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार से होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को मुख्य तेज गेंदबाज मैट हेनरी और मध्यक्रम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के चोटिल होने से दोहरा झटका लगा है।

टीम ने बताया कि पिछले सप्ताह द ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लेकर टीम की जीत के नायक बने मैट हेनरी उस मैच के दौरान पिंडली में खिंचाव का शिकार हो गए थे। वह अब तक पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं, इसलिए उन्हें तीसरे टेस्ट से बाहर रखा गया है।

पहले टेस्ट की पहली पारी में अहम शतक जड़ने वाले ग्लेन फिलिप्स भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

इससे पहले न्यूजीलैंड प्रबंधन ने तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को भी आराम देने का फैसला किया था। ऐसे में श्रृंखला के दो सबसे सफल गेंदबाज हेनरी (12 विकेट) और जैमीसन (11 विकेट) तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे।

छह फीट आठ इंच लंबे जैमीसन को उनके कार्यभार के प्रबंधन के तहत विश्राम दिया गया है। लंबे समय तक पीठ की चोट से उबरने के बाद उन्होंने इस श्रृंखला में सबसे अधिक 65 ओवर फेंके हैं।

तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

न्यूजीलैंड ने तीसरे और अंतिम टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

एपी

आनन्द सुधीर

सुधीर