लंदन, 25 जून (एपी) अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ अपना नाम बदलकर ‘विश्व टेनिस’ कर रहा है।
टेनिस की यह वैश्विक संचालन संस्था डेविस कप और बिली जीन किंग कप टीम प्रतियोगिताओं के साथ-साथ ओलंपिक और पैरालंपिक में इस खेल की स्पर्धाओं के आयोजन की निगरानी करती है।
विश्व टेनिस के अध्यक्ष डेविड हैगर्टी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘आज का दिन विश्व टेनिस के केंद्र में अपनी भूमिका को फिर से परिभाषित करने और इस शानदार खेल के लिए एक मजबूत और स्थाई भविष्य सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने का मौका है।’’
उन्हेंने कहा, ‘‘विश्व टेनिस हमारी पहचान, हमारी वैश्विक पहुंच और हमारे खास मकसद को दिखाता है।’’
हाल के वर्षों में अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल संघों ने भी इसी तरह अपने नाम बदले हैं जिसमें विश्व एथलेटिक्स, विश्व एक्वाटिक्स, विश्व जिम्नास्टिक्स और विश्व रग्बी शामिल हैं।
नाम बदलने के इस फैसले को पिछले साल अक्टूबर में संचालन संस्था की सालाना आम बैठक में सदस्य राष्ट्रीय टेनिस संघों ने मतदान के जरिए मंजूरी दी थी।
लंदन स्थित विश्व टेनिस खेल के पेशेवर हिस्से को आयोजित करने के लिए एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर तथा चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और अमेरिकी ओपन के साथ मिलकर काम करता है।
एपी सुधीर पंत
पंत