एआईएफएफ के पहले ‘ई फुटबॉल चैलेंज’ में हिस्सा लेंगे भारत के शीर्ष फीफा गेमर्स

एआईएफएफ के पहले ‘ई फुटबॉल चैलेंज’ में हिस्सा लेंगे भारत के शीर्ष फीफा गेमर्स

एआईएफएफ के पहले ‘ई फुटबॉल चैलेंज’ में हिस्सा लेंगे भारत के शीर्ष फीफा गेमर्स
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: March 3, 2021 12:26 pm IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) भारत के सर्वश्रेष्ठ फीफा गेमर्स 20 मार्च से शुरू होने वाले एआईएफएफ ‘ई फुटबॉल चैलेंज’ में हिस्सा लेंगे जिसमें देश के शीर्ष 16 प्लेस्टेशन ई एथलीट एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेंगे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा आयोजित किये जा रहे इस टूर्नामेंट में देश के प्रतिनिधियों का फैसला भी एआईएफएफ करेगा। वे ई राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होंगे और फीफा ई नेशन्स सीरीज 2021 में भाग लेंगे। यह फीफा का प्रमुख टूर्नामेंट है जिसमें ई राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं।

टूर्नामेंट नॉकआउट प्रारूप में खेला जायेगा जिसमें राउंड 16 मुकाबले 20 मार्च को होंगे जबकि क्वार्टरफाइनल 21 मार्च को कराये जायेंगे। सेमीफाइनल दो अप्रैल को और फाइनल चार अप्रैल को होगा।

एआईएफएफ जल्द ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करेगा और फीफा ई ग्लोबल सीरीज रैंकिंग में शीर्ष 16 भारतीय प्लेस्टेशन ई एथलीट को आमंत्रण भेजेगा।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में