INDvsWI, 2nd ODI: बढ़त के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, ये हो सकती है प्लेइंग-XI

INDvsWI, 2nd ODI: बढ़त के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, ये हो सकती है प्लेइंग-XI

INDvsWI, 2nd ODI: बढ़त के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, ये हो सकती है प्लेइंग-XI
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: August 10, 2019 1:42 pm IST

नई दिल्ली: मेजबान वेस्टइंडीज के साथ होने वाले दूसरे वनडे मैच में रविवार को भारतीय टीम बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद) के क्वींस पार्क ओवल मैदान मे खेलने उतरेगी।

read more : वेस्टइंडीज दौरे के लिए आज रवाना होगी टीम इंडिया, खेले जाएंगे तीन टी…

शिखर धवन की टीम में वापसी के बाद अब विराट फिर से तीन नंबर पर आ सकते हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाजों को पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था और अब श्रेयस अय्यर को यहां मौका मिल सकता है। अगर शीर्षक्रम विफल रहता है तो केदार जाधव और ऋषभ पंत तथा मनीष पांडे टीम को मुश्किल से बाहर निकाल सकते हैं।

read more : टीम इंडिया में फूट पर कप्तान और कोच की सफाई, विराट ने रोहित के लिए …

दूसरी तरफ, टी-20 सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम वनडे में वापसी करना चाहेगी। गेल का संभवत: यह आखिरी सीरीज है और वह इसे यादगार बनाना चाहेंगे। इस मैच में सभी की निगाहें दिग्गज विंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल पर होगी, जो इस समय विंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के 299 वनडे मैचों की बराबरी पर हैं। दूसरे वनडे में उतरने के साथ गेल वनडे इतिहास में 300 मैच खेलने वाले दुनिया के 21वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

read more : विराट–रोहित मतभेद का खुलासा, कोहली ने तोड़ी चुप्पी और कह दी ये बात

इसके अलावा गेल इस मैच में ब्रायन लारा का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। क्रिस गेल ने 299 मैचों में 10397 रन बनाए हैं। वहीं, लारा ने 299 मैचों में अब तक 10405 रन बनाए हैं। गेल को लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब मात्र नौ रन की जरूरत है। गेल पहले मैच में 31 गेंदों में मात्र चार रन ही बना पाए।

read more : 

प्लेइंग इलेवन टीम:

वेस्टइंडीज: क्रिस गेल, केमार रोच, कार्लोस ब्रैथवेट, जेसन होल्डर (कप्तान), एविन लुइस, शेल्डन कॉटरेल, निकोलस पूरन, फैबियन एलन, शिमरॉन हेटमेयर, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, जॉन कैम्पबेल, कीमो पॉल, ओशाने थॉमस

भारत: रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), खलील अहमद, मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी.

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/M3OjERFtgB0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com