कोलकाता, 12 मई (भाषा) मोहन बागान सुपर जाइंट को इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में मंगलवार को इंटर काशी ने गोलरहित ड्रॉ पर रोका ।
इस ड्रॉ के बाद मोहन बागान के 11 मैचों में 22 अंक हैं । ईस्ट बंगाल के भी 22 अंक है जो गोल औसत के आधार पर शीर्ष पर है । इंटर काशी 12 अंक के साथ दसवें स्थान पर है ।
मोहन बागान एसजी के दीपक तंगड़ी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया ।
भाषा मोना
मोना