इंटर मिलान ने इटालियन लीग फुटबॉल का खिताब जीता

Ads

इंटर मिलान ने इटालियन लीग फुटबॉल का खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 10:15 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 10:15 AM IST

मिलान, चार मई (एपी) इंटर मिलान ने परमा को 2-0 से हराकर तीन दौर के मैच शेष रहते ही इटालियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट सीरी ए का खिताब अपने नाम कर लिया।

इंटर मिलान को ट्रॉफी हासिल करने के लिए केवल एक ड्रॉ की जरूरत थी। उसने परमा पर जीत से 2025 के चैंपियन और दूसरे स्थान पर काबिज नेपोली पर 12 अंकों की अजेय बढ़त बना ली है।

यह इंटर मिलान का 21वां सीरी ए खिताब है। वह सर्वाधिक खिताब जीतने के मामले में युवेंटस (36) के बाद दूसरे स्थान पर है।

इंटर मिलान की तरफ से पहला गोल पहले हाफ में मार्कस थुरम ने किया जबकि 37 वर्षीय हेनरिक मखितार्यान ने 80वें मिनट दूसरा गोल दागा।

इस सत्र में दो ट्रॉफियां जीतने की दौड़ में शामिल इंटर मिलान 10 दिनों में इटालियन कप के फाइनल में लाजियो का सामना करेगा।

एपी

पंत

पंत