आईओए तदर्थ समिति ने डब्ल्यूएफआई चुनाव 11 जुलाई को कराना तय किया

Ads

आईओए तदर्थ समिति ने डब्ल्यूएफआई चुनाव 11 जुलाई को कराना तय किया

  •  
  • Publish Date - June 21, 2023 / 09:38 PM IST,
    Updated On - June 21, 2023 / 09:38 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जून ( भाषा ) आईओए की तदर्थ समिति ने पांच अमान्य प्रदेश ईकाइयों की दलीलें सुनने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव 11 जुलाई को कराने का फैसला किया है ।

उच्च न्यायालय के सेवानिवृत जज एम एम कुमार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति से पांच प्रदेश ईकाइयों महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश ने संपर्क किया था । इन पाचों को डब्ल्यूएफआई से मान्यता नहीं मिली है।

समिति ने इन्हें सुनवाई के लिये आज बुलाया था ।

एक सूत्र ने कहा ,‘‘ प्रदेश ईकाइयों ने अपना पक्ष रखा । भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रतिनिधियों ने उनकी मान्यता रद्द करने के अपने फैसले को सही ठहराया । समिति को फैसला लेने के लिये समय चाहिये लिहाजा चुनाव अब 11 जुलाई को होंगे ।’’

पहले यह चुनाव छह जुलाई को होने थे ।

भाषा मोना

मोना