भारत को बड़ा झटका, IOC ने छीनी खेल आयोजनों की मेजबानी, पाक शूटर्स को वीजा न देने पर एक्शन
भारत को बड़ा झटका, IOC ने छीनी खेल आयोजनों की मेजबानी, पाक शूटर्स को वीजा न देने पर एक्शन
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने भारत को बड़ा झटका दिया है। IOC ने भारत में आगामी खेलों के आयोजन पर रोक लगा दी है। साथ ही अतंर्राष्ट्रीय खेल संघों से भी अपील की है कि वह भी भारत में खेलों का आयोजन न होने दें। दरअसल पुलवामा हमले के बाद भारत ने दो पाकिस्तानी शूटर्स को दिल्ली का वीजा देने से मना कर दिया था। इस फैसले के बाद ओलंपिक कमेटी ने भारत से सभी तरह की बातचीत बंद कर दी है।
पढ़ें-घाटी को फिर दहलाने की कोशिश, जैश कर सकता है पांच सौ किलो विस्फोटक का इस्तेमाल…
ओलंपिक कमेटी ने खिलाड़ियों को वीजा न देना ओलंपिक चार्टर नियमों के खिलाफ बताया है । खिलाड़ियों के साथ भेद-भाव मेजबान देश नहीं कर सकता। कमेटी ने आखिर वक्त तक इस मसले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा नहीं दिया। इसके बाद आईओसी भारत पर खेलों के आयोजन पर बैन लगा दिया।
पढ़ें-जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के पक्ष में नहीं है नीतीश कुमार, बोल…
कमेटी ने शर्त रखी है कि जब तक भारत सरकार लिखित में खिलाड़ियों को शामिल करने की गांरटी न लें, तब तक आयोजन पर पाबंदी लगी रहे। आपको बता दें अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ की यह प्रतियोगिता दिल्ली के डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में जारी है। इससे 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए 16 कोटा हासिल किये जा सकते थे।

Facebook


