IPL 2023 Playoffs Scenario: नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में अब तक करीब 61 मैच हो चुके हैं और मजेदार बात यह है कि ऑफिशली कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सकी है। पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है, जबकि एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 15 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई को हराते हुए धोनी की मुश्किलें बढ़ा दी। 13 मैचों में से 7 मैच जीतने के बाद चेन्नई के पास 15 अंक हैं और अभी भी वह प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सकी है।
बता दें कि एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके अपना आखिरी घरेलू खेल हार गई। सुनील नरेन (2/15) और वरुण चक्रवर्ती (2/36) की कातिलाना गेंदबाजी के बाद नीतीश राणा और रिंकू सिंह की हाफ सेंचुरी के दम पर कोलकाता ने जीत हासिल कर ली। यहां आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एमएस धोनी की टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना अब भी अधूरा रह सकता है।
चेन्नई को आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच शनिवार को दिल्ली (20 मई) में खेला जाएगा। यहां अगर धोनी की टीम हारती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। इसके लिए मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के पास बखूबी चक्रव्यूह तैयार है।
IPL 2023 Playoffs Scenario: अब सवाल यह है कि अगर CSK के पास 15 पॉइंट्स ही रहते हैं तो वह कैसे बाहर हो सकती है? सबसे पहले IPL 2023 में CSK अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 मई को खेलना है। अगर इस मैच में CSK हार जाती है तो उसके 15 अंक ही रह जाएंगे। गुजरात टाइटंस पहले ही तालिका में 16 अंक लेकर सीएसके से आगे है। अब बात करते हैं उन टीमों की जो 15 अंक यानी चेन्नई से आगे जा सकती हैं। मुंबई, बैंगलोर और पंजाब तीन टीमें हैं, जिनके पास चेन्नई से आगे जाने का मौका है।
मुंबई इंडियंस अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकता है
RCB और PBKS अधिकतम 16 अंक हो सकते हैं
IPL 2023 में मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
16 मई: vs लखनऊ, लखनऊ में
21 मई: vs हैदराबाद, मुंबई में
IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का शेड्यूल
18 मई: vs सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद में
21 मई: vs गुजरात टाइटंस, बेंगलुरु में
IPL 2023 में पंजाब किंग्स का बचा हुआ शेड्यूल
17 मई: vs दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला
19 मई: vs राजस्थान रॉयल्स, धर्मशाला
अगर यहां मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स अपने-अपने सभी मैच जीतती हैं तो क्रमशः 18, 16 और 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल समाप्त करेंगी। दूसरी ओर, चेन्नई अपना आखिरी मैच भी हार जाए तो उसके 15 पॉइंट्स रह जाएंगे।
read more: चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ नीतीश राणा ने कर दी इतनी बड़ी गलती, लगा 24 लाख रुपए का फटका