इराक के कोच ने ईरान युद्ध के चलते विश्व कप प्लेऑफ के अपने मैच को स्थगित करने का आग्रह किया

इराक के कोच ने ईरान युद्ध के चलते विश्व कप प्लेऑफ के अपने मैच को स्थगित करने का आग्रह किया

इराक के कोच ने ईरान युद्ध के चलते विश्व कप प्लेऑफ के अपने मैच को स्थगित करने का आग्रह किया
Modified Date: March 9, 2026 / 02:57 pm IST
Published Date: March 9, 2026 2:57 pm IST

बगदाद, नौ मार्च (एपी) इराक के मुख्य कोच ग्राहम अर्नोल्ड ने फीफा से आग्रह किया है कि ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए व्यवधानों को देखते हुए उनकी टीम के विश्व कप अंतरमहाद्वीपीय क्वालीफाइंग मैच को स्थगित कर दिया जाए।

इराक की टीम को 31 मार्च को मैक्सिको के मॉन्टेरी में सूरीनाम या बोलीविया के खिलाफ होने वाले निर्णायक प्लेऑफ से पहले ‘लॉजिस्टिक (यात्रा और मैच के लिए तैयारी)’ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

युद्ध के कारण एक अप्रैल तक इराक का हवाई क्षेत्र बंद होने से अर्नोल्ड की टीम (जिसमें मुख्य रूप से घरेलू लीग के खिलाड़ी शामिल हैं) पूरी तरह से एकत्रित नहीं हो पा रही है।

विदेशी दूतावासों के बंद होने के कारण खिलाड़ियों को मैक्सिको में होने वाले प्लेऑफ टूर्नामेंट के लिए वीजा नहीं मिल पाया है और अर्नोल्ड युद्ध के कारण खुद भी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच अर्नोल्ड ने ‘ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘कृपया इस मैच के लिए हमारी मदद करें क्योंकि इस समय हम अपने खिलाड़ियों को इराक से बाहर निकालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’’

इस उथल-पुथल के चलते ह्यूस्टन में होने वाला प्रशिक्षण शिविर स्थगित करना पड़ा है। अर्नोल्ड ने कहा कि केवल विदेश में खेलने वाले खिलाड़ियों से बनी टीम व्यावहारिक विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा, “यह हमारी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं होगी और हमें पिछले 40 वर्षों में देश के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम की आवश्यकता है।”

एपी

आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में