इसनर ने कहा, कोविड-19 के कारण आस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा नहीं लूंगा

इसनर ने कहा, कोविड-19 के कारण आस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा नहीं लूंगा

इसनर ने कहा, कोविड-19 के कारण आस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा नहीं लूंगा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: January 12, 2021 6:17 am IST

डेलरे बीच, 12 जनवरी (एपी) अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन इसनर ने कहा है कि वह कोविड-19 महामारी के कारण आस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे।

इसनर ने डेलरे बीच ओपन में साथी अमेरिकी खिलाड़ी सबेस्टियन कोर्डा के खिलाफ हार के बाद सोमवार रात अपने फैसले के बारे में बताया।

पैंतीस साल के इसनर के दो छोटे बच्चे हैं और उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि वे साथ यात्रा करें लेकिन वायरस के कारण यह संभव नहीं है और इस साल आस्ट्रेलिया जाने का मतलब है कि उन्हें काफी समय अपने परिवार से दूर रहकर बिताना होगा।

शीर्ष 10 में शामिल रह चुके और अब दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी इसनर को कोर्डा ने 6-4, 4-6, 6-3 से हराया।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में