आईएसएसएफ विश्व कप : भारतीय एयर राइफल पुरुष टीम को रजत

Ads

आईएसएसएफ विश्व कप : भारतीय एयर राइफल पुरुष टीम को रजत

  •  
  • Publish Date - March 21, 2021 / 07:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दीपक कुमार और पंकज कुमार की भारतीय एयर राइफल पुरुष टीम ने आईएसएसएफ विश्व कप के तीसरे दिन रविवार को यहां रजत पदक जीता।

भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के लिये मुकाबले में 14 अंक बनाये और वह लुकास कोजेनीस्की, विलियम सैनर और टिमोथी शेरी की अमेरिकी टीम के बाद दूसरे स्थान पर रही। अमेरिकी टीम ने 16 अंक बनाये थे।

भारतीय टीम 623.4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक के दौर में पहुंची थी। अमेरिका इस क्वालीफाईंग दौर में भी 625.1 अंक लेकर शीर्ष पर रहा था। दक्षिण कोरिया की टीम ने ईरान को हराकर कांस्य पदक जीता।

इससे पूर्व पहले क्वालीफिकेशन में भारतीय टीम ने 1885.9 अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। अमेरिका 1880.8 अंक लेकर दूसरे और दक्षिण कोरिया 1880.3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा था।

भाषा पंत

पंत