इटली के कप्तान मैडसेन अब भी फिट नहीं

इटली के कप्तान मैडसेन अब भी फिट नहीं

इटली के कप्तान मैडसेन अब भी फिट नहीं
Modified Date: February 11, 2026 / 06:10 pm IST
Published Date: February 11, 2026 6:10 pm IST

नवी मुंबई, 11 फरवरी (भाषा) इटली के नियमित कप्तान वेन मैडसेन कंधा खिसकने (कंधे की हड्डी अपनी जगह से हटने) की वजह से नेपाल के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में नहीं खेल पाएंगे।

इस टी20 विश्व कप में पदार्पण कर रही इटली को अपनी पहली जीत की तलाश है। टीम अब यहां बृहस्पतिवार को वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर के मैच में नेपाल के सामने होगी।

मैच से एक दिन पहले मैडसेन ने पुष्टि की कि हैरी मैनेंटी उनकी जगह टीम की कप्तानी करेंगे जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम के शुरुआती मैच में इटली की अगुआई की थी। इस मैच में इटली को 73 रन से हार मिली थी।

मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए मैडसेन ने कहा, ‘‘स्कैन में हड्डी खिसकने का पता चला। मैं कल नहीं खेलूंगा। इसे ठीक होने के लिए 48-72 घंटे और देंगे। मैं अगले हफ्ते देखेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट की शुरुआत में यह कोई आदर्श स्थिति नहीं हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि थोड़े आराम के बाद मैं इस टूर्नामेंट में कुछ भूमिका निभा पाऊंगा। हमारे उप कप्तान हैरी मैनेंटी टीम की अगुआई करेंगे। ’’

कनाडा के पूर्व खिलाड़ी और इटली के मौजूदा मुख्य कोच जॉन डेविसन ने कहा कि इटली की टीम इंग्लैंड के खिलाड़ियों से मिली जानकारी की मदद से अच्छा करने की कोशिश करेगी। इटली और इंग्लैंड की टीम मुंबई में एक ही होटल में ठहरी हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में