अय्यर का शतक, भारत ने खड़ा किया चार विकेट पर 410 रन का स्कोर

Ads

अय्यर का शतक, भारत ने खड़ा किया चार विकेट पर 410 रन का स्कोर

  •  
  • Publish Date - November 12, 2023 / 05:50 PM IST,
    Updated On - November 12, 2023 / 05:50 PM IST

बेंगलुरु, 12 नवंबर (भाषा) भारत ने श्रेयस अय्यर (नाबाद 128 रन) और केएल राहुल (102 रन) के शतक के साथ दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी के दम पर रविवार को यहां वनडे विश्व कप के अंतिम लीग मैच में नीदरलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इन दोनों के अलावा कप्तान रोहित शर्मा (61 रन), शुभमन गिल (51 रन) और विराट कोहली (51 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

नीदरलैंड की ओर से बास डि लीडे ने दो विकेट जबकि रोल्फ वान डर मर्व और पॉल वान मीकेरन ने एक एक विकेट हासिल किये।

भाषा

नमिता

नमिता