अय्यर का नाबाद शतक, एलएसजी पर सात विकेट की जीत से पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदें कायम

अय्यर का नाबाद शतक, एलएसजी पर सात विकेट की जीत से पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदें कायम

अय्यर का नाबाद शतक, एलएसजी पर सात विकेट की जीत से पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदें कायम
Modified Date: May 23, 2026 / 11:11 pm IST
Published Date: May 23, 2026 11:11 pm IST

लखनऊ, 23 मई (भाषा) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने आखिरी लीग मुकाबले में शनिवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं।

एलएसजी को छह विकेट पर 196 रन पर रोकने के बाद पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार छह हार के सिलसिले को भी समाप्त किया।

पंजाब की जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर रहे। अय्यर ने नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 69 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 140 रन की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में