जैकब्स का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर टी20 सीरीज बराबर की

जैकब्स का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर टी20 सीरीज बराबर की

जैकब्स का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर टी20 सीरीज बराबर की
Modified Date: May 2, 2026 / 08:25 pm IST
Published Date: May 2, 2026 8:25 pm IST

मीरपुर, दो मई (एपी) बेवन जैकब्स के पहले अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत से उबरते हुए शनिवार को बारिश से प्रभावित तीसरे टी20 मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

जैकब्स की 31 गेंदों पर खेली गई 62 रन की नाबाद पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने टीम को 11.4 ओवर में चार विकेट 104 रन के स्कोर तक पहुंचाकर जीत दिलाने में मदद की।

बांग्लादेश की टीम इससे पहले 14.2 ओवर में 102 रन के ऑल आउट हो गई थी।

बांग्लादेश ने पहला मैच छह विकेट से जीता था। दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

एपी नमिता

नमिता


लेखक के बारे में