जाहन्वी ने हीरो डब्ल्यूपीजीटी के पांचवें चरण का खिताब जीता

जाहन्वी ने हीरो डब्ल्यूपीजीटी के पांचवें चरण का खिताब जीता

जाहन्वी ने हीरो डब्ल्यूपीजीटी के पांचवें चरण का खिताब जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: March 12, 2021 2:04 pm IST

गुरूग्राम, 12 मार्च (भाषा) जाहन्वी बख्शी ने आखिरी दौर में पार 72 का कार्ड खेल हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण में वाणी कपूर को चार शॉट से पछाड़ कर खिताब अपने नाम किया।

वाणी ने आखिरी दिन तीन अंडर 69 का कार्ड खेल वापसी की लेकिन वह जाहन्वी की चार शॉट की बढ़त को कम करने में नाकाम रही।

जाहन्वी ने कुल चार अंडर 212 का स्कोर किया जबकि वाणी ने पार 216 का स्कोर बनाया।

त्वेशा मलिक ने आखिरी दौर में 69 के कार्ड के साथ वापसी की और वह हिताशी बख्शी के साथ तीन अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में