सेरेना और वीनस विलियम्स सिनसिनाटी ओपन में युगल मुकाबला खेलेंगी

सेरेना और वीनस विलियम्स सिनसिनाटी ओपन में युगल मुकाबला खेलेंगी

सेरेना और वीनस विलियम्स सिनसिनाटी ओपन में युगल मुकाबला खेलेंगी
Modified Date: August 4, 2026 / 10:02 pm IST
Published Date: August 4, 2026 10:02 pm IST

मैसन (अमेरिका) चार अगस्त (एपी) दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स यूएस ओपन से पहले एक बार फिर युगल मुकाबलों में साथ खेलती नजर आएंगी।

दोनों बहनों को अगले सप्ताह से शुरू होने वाले सिनसिनाटी ओपन के युगल वर्ग में वाइल्ड कार्ड प्रवेश मिला है। इसकी घोषणा टूर्नामेंट आयोजकों ने सोमवार को की।

विलियम्स बहनों ने पिछली बार 2022 के यूएस ओपन में साथ मिलकर युगल मुकाबला खेला था। मेसन (ओहायो) में आयोजित होने वाले इस हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट में दोनों पहली बार एक साथ चुनौती पेश करेंगी।

इससे पहले उन्हें विंबलडन के युगल वर्ग में भी वाइल्ड कार्ड मिला था, लेकिन सेरेना की चोट के कारण वे हिस्सा नहीं ले सकी थीं। दोनों बहनों ने साथ खेलते हुए 14 ग्रैंड स्लैम युगल खिताब और तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

46 वर्षीय वीनस विलियम्स इस महीने के अंत में न्यूयॉर्क में होने वाले यूएस ओपन में अलेक्जेंडर बुब्लिक के साथ मिश्रित युगल में भी उतरेंगी। वहीं, 44 वर्षीय सेरेना के लिए सिनसिनाटी में वीनस के साथ खेलना उनकी वापसी अभियान का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।

सेरेना ने हाल ही में लगभग चार वर्ष बाद विंबलडन में अपना पहला एकल मुकाबला खेला था।

एपी आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में