आईएसएल से हटने के बाद जमशेदपुर एफसी सभी खिलाड़ियों के अनुबंध का सम्मान करेगा

आईएसएल से हटने के बाद जमशेदपुर एफसी सभी खिलाड़ियों के अनुबंध का सम्मान करेगा

आईएसएल से हटने के बाद जमशेदपुर एफसी सभी खिलाड़ियों के अनुबंध का सम्मान करेगा
Modified Date: August 4, 2026 / 08:10 pm IST
Published Date: August 4, 2026 8:10 pm IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) टाटा स्टील ने भरोसा दिलाया है कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) से हटने के बाद भी जमशेदपुर एफसी खिलाड़ियों के मौजूदा अनुबंध का सम्मान करेगा और खिलाड़ियों को नए क्लब खोजने में मदद करेगा।

उपाध्यक्ष (कारपोरेट सेवा) डीबी सुंदर रमन ने कहा कि क्लब ने सार्वजनिक करने से पहले ही खिलाड़ियों को अपने फैसले के बारे में साफ-साफ बता दिया था और वे यह पक्का करेंगे कि इस कदम से किसी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य को कोई नुकसान नहीं हो।

सुंदर रमन ने मंगलवार को पीटीआई से कहा, ‘‘हमने खिलाड़ियों को दोनों विकल्प दिए हैं। अगर कोई दूसरे क्लब में शामिल होना चाहता है तो हम उसमें मदद करेंगे। अगर किसी को नहीं चुना जाता है तो हमने जो भी अनुबंध किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।’’

इस घोषणा के बाद जमशेदपुर एफसी के कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर क्लब के फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की है।

सुंदर रमन ने खिलाड़ियों की भावनात्मक प्रतिक्रिया को समझा लेकिन कहा कि आधिकारिक घोषणा से पहले ही उन्हें जानकारी दे दी गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सीईओ मुकुल चौधरी ने सबसे पहले सभी खिलाड़ियों से बात की और उन्हें फैसले के बारे में बताया। हमने उनकी सहमति नहीं ली लेकिन बातचीत में पूरी पारदर्शिता थी।’’

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में