खलिन जोशी ने जेएंडके ओपन के पहले दिन बढ़त बनाई
खलिन जोशी ने जेएंडके ओपन के पहले दिन बढ़त बनाई
श्रीनगर, चार अगस्त (भाषा) खलिन जोशी ने पहले दौर में आठ अंडर 63 के शानदार स्कोर के साथ मंगलवार को यहां एक करोड़ रुपये इनामी जेएंडके ओपन 2026 गोल्फ टूर्नामेंट में बढ़त बना ली।
बेंगलुरु के 33 साल के खलिन ने नौ बर्डी की लेकिन एक बोगी भी कर गए। उन्होंने दो शॉट की बढ़त बना रखी है।
चंडीगढ़ के अजितेश संधू और गुरुग्राम के हरमन सचदेवा छह अंडर 65 के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
नोएडा के गौरव प्रताप सिंह, कोलकाता के दिव्यांशु बजाज, चंडीगढ़ के अंगद चीमा, दिल्ली के राशिद खान और चेक गणराज्य के स्टेपन डानेक तीन अंडर 68 के स्कोर से संयुक्त चौथे पायदान पर हैं।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


