जापान ने भारत को 1 . 1 से ड्रॉ पर रोका

Ads

जापान ने भारत को 1 . 1 से ड्रॉ पर रोका

  •  
  • Publish Date - August 4, 2023 / 10:23 PM IST,
    Updated On - August 4, 2023 / 10:23 PM IST

चेन्नई, चार अगस्त (भाषा) तीन बार की चैम्पियन और खिताब की प्रबल दावेदार भारत को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में जापान ने शुक्रवार को 1 . 1 से ड्रॉ पर रोक दिया ।

भारत ने पहले मैच में कल चीन को 7 . 1 से हराया था ।

दूसरे मैच में हालांकि भारतीय टीम उस लय को कायम नहीं रख सकी । जापान के लिये केन नागायोशी ने 28वें मिनट में गोल किया जबकि भारत के लिये बराबरी का गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 43वें मिनट में दागा ।

भाषा मोना

मोना