जापान का माचिदा जेलविया एशियाई चैंपियंस लीग के फाइनल में

जापान का माचिदा जेलविया एशियाई चैंपियंस लीग के फाइनल में

जापान का माचिदा जेलविया एशियाई चैंपियंस लीग के फाइनल में
Modified Date: April 22, 2026 / 09:40 am IST
Published Date: April 22, 2026 9:40 am IST

जेद्दा, 22 अप्रैल (एपी) जापान के क्लब माचिदा जेलविया ने संयुक्त अरब अमीरात के शबाब अल-अहली को 1-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस लीग एलीट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

युकी सोमा के पहले हाफ में किए गए गोल से जापान के क्लब ने जीत दर्ज की। शनिवार को होने वाले फाइनल में उसका मुकाबला सऊदी अरब के क्लब और मौजूदा चैंपियन अल-अहली सऊदी से होगा।

सोमा ने 12वें मिनट में गोलकीपर हमाद अल-मेकबाली को छकाकर गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

अल-अहली सऊदी ने सोमवार को जापान के विसेल कोबे को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई थी। जेद्दा स्थित इस क्लब ने पिछले साल मई में फाइनल में जापान के कावासाकी फ्रंटेल को 2-0 से हराया था।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में