जापान का ‘उगते सूरज’ का ध्वज बना ओलंपिक में विवाद की वजह, चीन ने कहा – ये जापानी अत्याचारों की याद दिलाता है
जापान का ‘उगते सूरज’ का ध्वज बना ओलंपिक में विवाद की वजह
सोल, 23 जुलाई । जापान ‘उगते सूरज’ के अपने ध्वज को इतिहास का हिस्सा मानता है लेकिन कोरिया, चीन और अन्य एशियाई देशों में कुछ का कहना है कि यह ध्वज युद्ध के दौरान जापानी अत्याचारों की याद दिलाता है और उन्होंने इसकी तुलना नाजी स्वास्तिक से की। इसी वजह से ओलंपिक में जापान के ध्वज को लेकर नाराजगी है और मेजबान देश के कुछ पड़ोसी देशों ने इसे तोक्यो ओलंपिक के दौरान प्रतिबंधित करने की मांग भी की है।
Read More News: कुंद्रा के ‘राज’ में पत्नी Shilpa Shetty की भी थी भूमिका? जानिए पुलिस ने खुलासा करते हुए क्या कहा
वर्ष 2019 में दक्षिण कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से आधिकारिक रूप से अनुरोध किया था कि तोक्यो ओलंपिक में इस ध्वज पर प्रतिबंध लगाया जाए। दक्षिण कोरिया ने कहा था कि यह ध्वज एशियाई लोगों के दर्द की याद दिलाता है जिन्होंने जापान के युद्धकाल के सैन्य आक्रमण का अनुभव किया था और यह इसी तरह से है जैसे स्वास्तिक यूरापीय लोगों को द्वितीय विश्व युद्ध के दुस्वप्न की याद दिलाता है। उत्तर कोरिया ने आरोप लगाया कि जापान युद्ध के अपराधियों को ओलंपिक में शांति के प्रतीक बनाने की कोशिश कर रहा है जो हमारे और एशियाई लोगों के लिये अपमानजनक है।
Read More News: राज कुंद्रा केस पर कंगना का गजब का रिएक्शन.. बोलीं- सामने लाऊंगी बॉलीवुड की सच्चाई
शनिवार को दक्षिण कोरिया ने तब ओलंपिक गांव से अपने बैनर हटा दिये थे जब आईओसी ने उन्हें उकसाने वाला करार दिया था। दक्षिण कोरिया ने कहा कि उसे आईओसी ने वादा किया था कि ओलंपिक के अन्य स्थलों और स्टेडियमों में भी इस ध्वज को लगाने से प्रतिबंधित कर दिया जायेगा। लेकिन दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बाद में खबर दी कि कुछ कार्यकर्ता खेल गांव के करीब इसे लिये हुए थे। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जापान की आयोजन समिति ने कहा कि ध्वज ओलंपिक स्टेडियम के अंदर प्रतिबंधित नहीं है।
Read More News: ‘ दुबई में हैं सलमान खान की पत्नी और 17 साल की बेटी’! इस दावे पर भाईजान का गजब जवाब
सियोल में एहवा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लेस एरिक ईस्ले ने कहा, ‘‘आप तोक्यो ओलंपिक मेजबान या जापानी खिलाड़ियों से इस उगते सूरज के ध्वज के इस्तेमाल की उम्मीद नहीं करोगे क्योंकि यह राष्ट्रीय ध्वज नहीं है। ’’

Facebook


