नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स (58 रन) के अर्धशतक और एलिस कैप्से (48 रन) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की मदद से रविवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ पांच विकेट पर 181 रन बनाये।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने 29 रन और शेफाली वर्मा ने 23 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रन की भागीदारी कर अच्छी शुरूआत करायी।
आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले। आशा सोभना को एक विकेट मिला।
भाषा
नमिता
नमिता