झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश महिला हॉकी जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश महिला हॉकी जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश महिला हॉकी जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
Modified Date: August 20, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: August 20, 2026 10:21 pm IST

पुणे, 20 अगस्त (भाषा) झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश ने बृहस्पतिवार को यहां जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के डिविजन ए के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

झारखंड ने ओडिशा के खिलाफ निर्धारित समय में 1-1 से बराबरी के बाद शूटआउट में 4-3 से रोमांचक जीत दर्ज की।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 3-1 से हराया। दुर्गा ने 14वें मिनट में गोल कर हरियाणा को बढ़त दिलाई, जिसके बाद दीक्षा ने 19वें मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी कर दी।

चंडीगढ़ के लिए अपराम ने 39वें मिनट में गोल किया लेकिन हरियाणा ने 59वें मिनट में कौर सुखप्रीत के गोल से अपनी दो गोल की बढ़त फिर हासिल कर ली।

छत्तीसगढ़ ने उत्तर प्रदेश को 5-2 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश ने मणिपुर को 3-1 से हराया।

सेमीफाइनल में झारखंड का सामना मध्य प्रदेश से जबकि हरियाणा की भिड़ंत छत्तीसगढ़ से होगी।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में