जे एंड के ओपन चार अगस्त से, शीर्ष गोल्फर हिस्सा लेंगे

Ads

जे एंड के ओपन चार अगस्त से, शीर्ष गोल्फर हिस्सा लेंगे

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 08:25 PM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 08:25 PM IST

श्रीनगर, 29 जुलाई (भाषा) डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट 2026 में शीर्ष पर चल रहे सप्तक तलवार, वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनु गंडास और मौजूदा चैंपियन शौर्य भट्टाचार्य सहित देश के शीर्ष गोल्फर अगले महीने यहां जे एंड के ओपन में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे।

एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाला यह टूर्नामेंट चार से सात अगस्त तक रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में खेला जाएगा। डीपी वर्ल्ड भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि इस बार दोगुनी कर दी गई है।

टूर्नामेंट में अमेरिका, जापान, चेक गणराज्य, कनाडा और मलेशिया सहित नौ देशों के 14 विदेशी गोल्फर भी हिस्सा लेंगे।

यह टूर्नामेंट क्षेत्र में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने की जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की पहल का हिस्सा है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता