बांदा (उप्र), 29 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष और जगदलपुर से विधायक किरण सिंहदेव अपनी एसयूवी कार बुधवार को ललितपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक ट्रक से टकराने के कारण घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशीष मिश्रा ने बताया कि बुधवार को सिंहदेव (58) की इनोवा कार तालबेहट थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 में आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। घटना में उनके हाथ और पैर में चोट आई हैं।
उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सिंहदेव को इलाज के लिए पहले तालबेहट की सरकारी अस्पताल ले जाया गया, बाद में मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया गया है।
मिश्रा ने कहा कि फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।
भाषा सं राजेंद्र जोहेब
जोहेब