जम्मू-कश्मीर की रणजी जीत क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करेगी: उप मुख्यमंत्री चौधरी

जम्मू-कश्मीर की रणजी जीत क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करेगी: उप मुख्यमंत्री चौधरी

जम्मू-कश्मीर की रणजी जीत क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करेगी: उप मुख्यमंत्री चौधरी
Modified Date: March 9, 2026 / 02:46 pm IST
Published Date: March 9, 2026 2:46 pm IST

जम्मू, नौ मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा है कि उनकी क्रिकेट टीम की रणजी ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत केंद्र शासित प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी और यह साबित करती है कि क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के खेल मंत्री सतीश शर्मा के साथ रविवार को मौलाना आजाद स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के सदस्यों को सम्मानित किया।

घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी पारस डोगरा की अगुआई में टीम ने 28 फरवरी को हुबली में फाइनल में आठ बार के चैंपियन कर्नाटक को ड्रॉ पर रोककर पहली पारी में 291 रन की बड़ी बढ़त के आधार पर अपना पहला खिताब जीता।

चौधरी ने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक जीत जम्मू-कश्मीर के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा का काम करेगी। हमारी क्रिकेट टीम की सफलता यह साबित करती है कि पक्के इरादे और कड़ी मेहनत से क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा कर सकते हैं।’’

खेल मंत्री ने पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की तारीफ की।

सतीश शर्मा ने कहा, ‘‘यह जीत सिर्फ क्रिकेट से जुड़ी उपलब्धि नहीं है बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का पल है। हमारे खिलाड़ियों ने दिखाया है कि प्रतिबद्धता, अनुशासन और सही सहयोग से जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी सबसे ऊंचे स्तर पर भी अच्छा कर सकते हैं।’’

इसके बाद ‘विजयी मार्च’ निकाला गया और इसमें खेल प्रेमी, अधिकारी और जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। ये सभी टीम के प्रतिष्ठित रणजी खिताब का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए थे।

भाषा सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में