सेसकाटून में उप विजेता रहीं करमन कौर
सेसकाटून में उप विजेता रहीं करमन कौर
सेसकाटून (कनाडा), 16 जुलाई (भाषा) भारत की करमन कौर थांडी और कनाडा की उनकी जोड़ीदार स्टेसी फुंग रविवार को यहां आईटीएफ डब्ल्यू60 सेसकाटून चैलेंजर्स टूर्नामेंट की महिला युगल स्पर्धा में उप विजेता रहे।
करमन और स्टेसी की जोड़ी को फाइनल में अमेरिका की एबिगेन रेनचेल और एलेना स्मिथ को कड़ी टक्कर देने के बावजूद 60 हजार डॉलर इनामी प्रतियोगिता में तीन सेट में 6-4, 4-6, 7-10 से हार झेलनी पड़ी।
करमन और स्टेसी ने सेमीफाइनल में कारमन कोर्ले और इवाना कोर्ले की अमेरिकी जोड़ी को 6-4, 5-7, 11-9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


