इंदौर, 25 अक्टूबर (भाषा) लेग स्पिनर अलाना किंग ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर सात विकेट लिए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को महिला वनडे विश्व कप मैच में दक्षिण अफ्रीका को महज 97 रन के स्कोर पर समेट दिया।
किंग ने सात ओवर में दो मेडन के साथ 18 रन देकर सात विकेट चटकाए जबकि मेगन शट, किम गार्थ और एश्ले गार्डनर को एक-एक विकेट मिला।
दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट (31), सिनालो जाफ्ता (29) और नादिन डी क्लार्क (14) ही दोहरे अंक में पहुंचीं।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता