नाइट राइडर्स के सात विकेट पर 191 रन

Ads

नाइट राइडर्स के सात विकेट पर 191 रन

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 03:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

दुबई, एक नवंबर (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट पर 191 रन बनाए।

नाइट राइडर्स की तरफ से कप्तान इयोन मोर्गन ने नाबाद 68, राहुल त्रिपाठी ने 39 और शुभमन गिल ने 36 रन की पारी खेली।

रॉयल्स की ओर से राहुल तेवतिया ने तीन जबकि कार्तिक त्यागी ने दो विकेट चटकाए।

भाषा सुधीर

सुधीर