चीबा (जापान), चार अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर करणदीप कोचर ने शनिवार को यहां इंटरनेशनल सीरीज जापान के तीसरे दौर में 73 का कार्ड खेला जिससे वह खिसककर संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए।
पहले दो दिन कोचर ने बोगी मुक्त 67 और 65 के कार्ड खेले थे। तीसरे दिन हवा भरे दिन में वह पांच बोगी कर बैठे और तीन बर्डी ही लगा सके।
अब वह आठ अंडर के स्कोर से संयुक्त चौथे स्थान पर हैं जबकि दूसरे दौर के बाद वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए थे।
कोरिया के होंगटाएक किम ने लगातार तीसरे दिन अपनी एकल बढ़त बनाए रखी। उन्होंने एक ओवर पार 72 का कार्ड खेला जिससे वह 10 अंडर पर हैं।
भाषा नमिता पंत
पंत