गिल की कोहनी पर गेंद लगी, नेट्स पर लौटे कोहली-रोहित

Ads

गिल की कोहनी पर गेंद लगी, नेट्स पर लौटे कोहली-रोहित

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 08:21 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 08:21 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 25 सितंबर (भाषा) भारतीय कप्तान शुभमन गिल जब शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंदों का सामना कर रहे थे तो नेट पर एक ऊंची उठती हुई गेंद उनकी कोहनी पर जा लगी।

गिल काफी दर्द में दिखाई दे रहे थे और उन्हें करीब 20 मिनट तक चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ी।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हालांकि नेट्स पर वापसी की और थ्रो डाउन का सामना किया जिसके बाद भारत ने सत्र समाप्त किया।

कुछ मिनट पहले अनुभवी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने साथ साथ लगे नेट्स में बल्लेबाजी की। ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज करीब 20 मिनट के बल्लेबाजी सत्र के दौरान शानदार लय में दिखे। इस दौरान उन्होंने भारतीय साथियों और स्थानीय नेट गेंदबाजों का सामना किया।

गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूम में चल रहे अनुभव और बातचीत को देखकर बेहद खुश थे।

वेस्टइंडीज की टीम 23 सितंबर को शहर पहुंच गई थी, लेकिन उसने अभी तक अभ्यास के लिए मैदान पर कदम नहीं रखा है।

भाषा नमिता मोना

मोना