केएससीए ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अत्याधुनिक एलईडी फ्लडलाइट प्रणाली लगाई

केएससीए ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अत्याधुनिक एलईडी फ्लडलाइट प्रणाली लगाई

केएससीए ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अत्याधुनिक एलईडी फ्लडलाइट प्रणाली लगाई
Modified Date: July 4, 2026 / 08:18 pm IST
Published Date: July 4, 2026 8:18 pm IST

बेंगलुरु, चार जुलाई (भाषा) कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने अपने बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की फ्लडलाइट प्रणाली को अत्याधुनिक एलईडी तकनीक से अपग्रेड किया है।

केएससीए ने वर्ष 2010 से इस्तेमाल हो रही ‘मेटल-हैलाइड फ्लडलाइट्स’ को हटाकर नवीनतम ‘एलईडी स्पोर्ट्स फ्लडलाइटिंग’ तकनीक स्थापित की है।

केएससीए के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने रविवार को नयी प्रणाली के उद्घाटन से पहले कहा, ‘‘नयी व्यवस्था को पेशेवर क्रिकेट के नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने और उनसे बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। ’’

उन्होंने बताया, ‘‘नयी प्रणाली पिच पर 3,500 ‘लक्स’ से अधिक और आउटफील्ड में ‘2,500’ लक्स से अधिक रोशनी उपलब्ध कराती है जिससे खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों, दर्शकों और टेलीविजन दर्शकों के लिए बेहतरीन दृश्यता और समान प्रकाश सुनिश्चित होता है। ’’

करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई यह एलईडी फ्लडलाइट परियोजना आधुनिक क्रिकेट प्रसारण की आवश्यकताओं जैसे ‘हाई डेफिनिशन’ (एचडी), ‘अल्ट्रा एचडी’ (4के) और ‘सुपर स्लो-मोशन’ तकनीक के अनुरूप है।

नयी फ्लडलाइट प्रणाली रविवार से बेंगलुरु में शुरू हो रहे महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 टूर्नामेंट के अंतिम चरण के साथ ही पूरी तरह से संचालन में आ जाएगी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में