लाहिड़ी फिर शुरूआती दौर में बाहर

लाहिड़ी फिर शुरूआती दौर में बाहर

लाहिड़ी फिर शुरूआती दौर में बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: March 13, 2021 11:48 am IST

पोंटे वेद्रा, 13 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी प्लेयर्स चैम्पियनशिप के दूसरे दौर से बाहर हो गये जिससे वह पीजीए टूर के तत्वाधान में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में पिछली पांच में से चार शुरूआत में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सके।

लाहिड़ी पांचवीं बार प्लेयर्स चैम्पियनशिप में खेल रहे थे। उन्होंने पहले दिन 78 का कार्ड खेला जबकि दूसरे दौर में पांच बर्डी और पांच बोगी लगाकर 72 का कार्ड खेला।

इससे वह कट में प्रवेश करने से चूक गये।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में